Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के गौलापार में मिला किसान का शव, पुलिस को हत्या की आशंका !

Ad

हल्द्वानीः शहर जुर्म के पैर जमते जा रहे है। कई स्थानों में हत्या की घटनाए सामने आ रही है। गौलापार में एक बुजुर्ग किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना गौलापार के पश्चिमी खेड़ा की है। रविवार को बुजुर्ग किसान का शव नलकूप के कमरे में मिला। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। एसपी और सीओ समेत कई थानो की पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों ने किसी से भी कोई रंजिश से इंकार कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

शहीद मेजर की पत्नी का भारतीय सेना में चयन, शहादत को इस तरह से किया नमन

पश्चिमी खेड़ा में 67 वर्षीय चंदन सिंह बजवाल पेशे से किसान थे। उनका बड़ा बेटा सुरेंद्र खेती  करता है, जबकि छोटा बेटा गजेंद्र का खेड़ा में ही रेस्टोरेंट है। किसान के छोटे बेटे गजेंद्र ने बताया कि रात करीब नौ बजे पिता चंदन सिंह खाना खाकर टेहलने निकले थे। देर रात तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजन परेशान होने लगे और तुरंत तलाश शुरू कर दी। रात करीब एक बजे चंदन का शव उनके खेत में बने नलकूप के कमरे में पड़ा मिला। उनके गले पर किसी तार या रस्सी के निशान थे। रात करीब दो बजे काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन मौके पर पहुंचे।
सोमवार की सुबह एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ डीसी ढौंडियाल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मृत्यु के कारणों का सही पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। वहीं पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है। एसओजी को भी हत्यारों तक पहुंचने के लिए लगाया गया है। वहीं गजेंद्र का कहना है कि पिता की किसी से रंजिश नहीं थी। नलकूप के लिए जमीन भी पिता ने ही दान में दी थी। पिता नलकूप का संचालन भी करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top