Nainital-Haldwani News

बेस हॉस्पिटल में डीएम का छापा, मरीज को वापस दिलाए 700 रुपए,दो पर भारी जुर्माना

Ad

हल्द्वानी: बेस हॉस्पिटल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब डीएम सविन बंसल सुबह 8ः30 बजे औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। निरीक्षण दौरान उन्होंने पाया कि चिकित्सक जेनरिक दवाएं लिखने के बजाए बाहरकी दवाएं लिख रहे हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चिकित्सक डॉ. सीएस भट्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गरीब मरीज को प्राइवेट दुकान से दवा लिख कर खरीदवाने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश लाल से मरीज राजीव कुमार को नगद 700 रुपये दिलवाये।

ADVERTISEMENTS Ad
max face clinic haldwani

हॉस्पिटल में सफाई व्यवस्था से भी डीएम बंसल नाराज दिखे, उन्होंने सफाई ठेकेदार विपिन काण्डपाल को 20 हजार जुर्माना व चिकित्सालय रसोईघर में गन्दगी पाये जाने पर ठेकेदार सचिन जोशी को 5 हजार का जुर्माना निरीक्षण के दौरान लगाया। निरीक्षण दौरान 25 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिनका वेतन रोकने के निर्देश मौके पर दिये।

dm savin bansal checking in haldwani base hospital

डीएम सविन बंसल ने बेस चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय मे भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से हालचाल पूछा व जानकारियां ली। उनके पूछने पर मरीजों व तीमारदारों ने अवगत कराया कि चिकित्सकों द्वारा छोटी-छोटी पर्चीया देकर बाहर दुकानों दवाएं मगंवाई जाती है। इसके अलावा खराब सफाई व्यवस्था के बारे में भी बताया। इस पर डीएम सविन बंसल ने चिकित्सा अधीक्षक को चेतावनी दी और कहा कहा कि यदि दोबारा चिकित्सकों द्वारा जेनरिक दवाईयां ना लिखने व निजी मेडिकल स्टोरों से दवा मंगवाई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चिकित्सालय प्रयोगशाला के निरीक्षण दौरान गन्दगी पाये जाने व अनावश्यक सामग्री लैब में रखे जाने पर तुरन्त प्रयोगशाला की सफाई करने व निष्प्रयोज्य सामग्री हटाने के निर्देश दिये।


निरीक्षण दौरान डीएम सविन बंसल ने सिटी मजिस्टेट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चिकित्सालय किंचन की व्यवस्था के साथ ही खाद्य पदार्थो के सैम्पल लेने के निर्देश दिये। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को दवाइयां तीन पर्ची मे लिखे जाने पर तीसरी पर्ची में लिखी हुई दवाईयोे का नाम साफ नही आने पर चिकित्सको को सुस्पष्ट दवाइयें लिखने के साथ ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को नियमित चैकिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय औषधि भण्डार का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान पाया कि कम्पयूटर आपरेटर के अवकाश पर होने के कारण भण्डार की औषधियां पोर्टल पर ऑनलाईन अपडेट नही हो रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्टेट को शनिवार को औषधि स्टोर रजिस्टर व ऑनलाइन पोर्टल अपलोड चैक करने के निर्देश दिये।

dm savin bansal checking in haldwani base hospital


डीएम सविन बंसल ने निरीक्षण दौरान इमरजेंसी रूम, इंजैक्शन रूम, प्लास्टर, फिजियोथैरेपी, ईएनटी, बिल काउन्टर, दवा वितरण कक्ष, दन्तरोग, सर्जरी कक्ष, मेडिकल, सर्जिकल, मलेरिया वार्ड,प्रयोगशाला,किंचन,ओपीडी व शौचालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भारती राणा,प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश लाल,नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्टेट प्रत्युष सिह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम तिवारी,डॉ.डीएस पंचपाल,डॉ. ऊषा भटट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित अनेक चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top