Nainital-Haldwani News

नैनीताल में शराब के नशे में धुत युवक झील में कूदा,पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Ad

नैनीतालः नैनीताल से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जहां नैनीताल तल्लीताल स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास एक युवक नशे में झील में कूद गया। यह देख राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने युवक को सुरक्षित झील से निकाल लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान युवक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। युवक मल्लीताल चार्टन लॉज का निवासी बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मंगलवार दोपहर को तल्लीताल स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास झील के किनारे एक युवक बैठा हुआ था। अचानक युवक ने झील में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों के होश उड़ गए। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ तल्लीताल विजय मेहता गोताखोर सुरेश थापा और अन्य पुलिसकर्मियो के साथ मौके पर पहुँचे। और युवक को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया।

विजय मेहता का कहना है कि चार्टन लॉज निवासी युवक शराब के नशे में था। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में झील से कई बार शव मिल चूकेंं हैं। इसे देखते हुए शवहरवासियों ने झील के किनारे उंंचाई तक बैरीकेडिंग करने की मांग भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top