Nainital-Haldwani News

आप भी रहें सावधान..नैनीताल में ओएलएक्स के जरिए युवक से ठगे 80 हजार

Ad

आप भी रहें सावधान..नैनीताल में ओएलएक्स के जरिए युवक से ठगे 80 हजार

नैनीतालः लॉकडाउन के दौरान जिले में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहै है। ऐसा ही एक मामला नैनीताल से सामने आया है। जहां शातिर ठग ने एक युवक को बाइक दिलाने के नाम पर उससे 80 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद युवक कार्रवाई की मांग लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंचा।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार मंगोली निवासी अंकित ध्यानी ने ओएलएक्स में 27 जून को एक बुलेट बाइक पसंद की। इसके बाद बाइक के मालिक से व्हाट्सएप के जरिए बात की। मालिक ने खुद को सेना में कार्यरत बताया और फोनपे से पेमेंट करने की बात कही। साथ ही बुलेट युवक के पते पर पहुंचाने का सौदा तय किया। अंकित ने भरोसा कर 2 जुलाई को फोन-पे से 80 हजार रुपये का पेमेंट बाइक मालिक को कर दी। इसके बाद बाइक मालिक ने अपना फोन बंद कर दिया।

फोन बंद आने से अंकित को ठगी का अहसास हुआ। और वो मल्लीताल कोतवाली पहुंच गया। युवक ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जांच कर रहे एसआई सत्येंद्र गंगोला का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top