Nainital-Haldwani News

नैनीतालः टीवी देख रही बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने किया घातक हमला

Ad

नैनीतालः टीवी देख रही बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने किया घातक हमला

नैनीतालः जिले के कई क्षेत्रों में तेंदुए का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर एक आदमखोर तेंदुए ने महिला को अपना शिकार बनाया। घटना नैनीताल की है। जहां बेतालघाट ब्लॉक की ग्रामसभा डोबा निवासी बुजुर्ग महिला पर सोमवार रात तेंदुए ने हमला कर दिया। इसके बाद परिवारवाले घायल महिला को मंगलवार सुबह इलाज के सीएचसी गरमपानी लाए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने महिला को छुट्टी दे दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे कमला देवी (60) पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह निवासी डोबा अपने घर में बैठकर टीवी देख रही थी। घर का दरवाजा खुला था, इस पर तेंदुआ घर में घुस गया और कमला देवी पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। इसके बाद मंगलवार सुबह परिवारवाले महिला को सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उन्हें घर भेज दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। सीएचसी के डॉ. यूसुफ का कहना है कि जब सुबह महिला को परिवारवाले अस्पताल लाए तो उनके दायें पैर में गहरा जख्म था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top