Uttarakhand News

लॉकडाउन के चलते नैनीताल में फंसे मनोज बाजपेयी व दीपक डोबरियाल,लोगों से की अपील

Ad

नैनीतालः कोरोना वायरस ने पुरे दुनिया में कोहराम मचा रखा है। कोरोना के वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना से बचने के लिए भारत को 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन से बचने का सबसेे कारगार उपाय है कि सभी लोग अपने घरों पर ही रहें। वहीं लॉकडाउन के चलते कई लोग अपने घरों से दूर फंसे हुए हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज वाजपेयी और दीपक डोबरियाल लॉकडाउन के कारण नैनीताल जिले में फंसे हुए हैं। बता दें कि वे अपने परिवार के साथ एक सीरीज की शूट‍िंग के लि‍ए आए थे। मनोज वाजपेयी और उनका परिवार नैनीताल जिले के रामनगढ सोना पानी स्टेट सतखोल के वुड हाउस रिसोर्ट में ठहरा हुआ है। उनके साथ उत्तराखंड मूल के अभिनेता दीपक डोबरियाल भी फंसे हुए हैं। वे सभी 10 मार्च को पूरी टीम के साथ वेब सीरीज की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए थे। लेकिन 24 तारीख के बाद लॉकडाउन के चलते यहां फंस गए।

मनोज वाजपेयी अपनी पत्नी शबाना और बेटी के साथ फंसे हैं, वहीं उनके साथ दीपक डोबरियाल भी हैं। उनकी टीम के कई साथी मुंबई वापस चले गए हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों ही उत्तराखंड खूबसूरत वादियों की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। वहीं इंस्‍टाग्राम पर दोनों अभिनेता लोगों से घर पर सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top