Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में इंसानियत शर्मसार, शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

Ad

हल्द्वानीः क्षेत्र में बीते कुछ समय से दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला वनभलपुरा से सामने आया है। जहां नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस मामले में उसकी मां से शिकायत करने पर मॉ और बहन ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। वनभूलपुरा पुलिस युवक के साथ उसके परिवार के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र की किशोरी ने परिवारवालों को बताया कि कब्रिस्तान गेट निवासी केशव सागर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। किशोरी भी परिवारवालों को बिना बताए केशव के पास चली जाती थी। 21 जनवरी को किशोरी के गायब होने पर उसे लाइन नंबर 12 में घूमते हुए पकड़ लिया। पूछने पर किशोरी ने अपनी पूरी आपबीती सुनाई। आरोपी उसको घर से पैसे लाने के लिए दबाव बनाता था।

मामले के बाद किशोरी की ताई ने पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने इसी आधार पर कबिस्तान गेट वनभूलपुरा निवासी सागर के खिलाफ धारा 376, 3/4 पाक्सो एक्ट और आरोपी की मां मीरा के साथ उसकी बहन कविता के खिलाफ धारा 506 के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहाना है कि पुलिस इस मामले में बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top