Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में गलत जानकारी देकर कार्ड बनाने वालों को नहीं मिलेगा राशन, होगी कार्रवाई

Ad

हल्द्वानी: गलत जानकारी देकर राशन कार्ड का फायदा उठाने के मामला लगातार सामने आते रहता है। इस बार नैनीताल जिले में पूर्ति विभाग और प्रशासन ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्लान बना रहा है। कार्रवाई के डर से ऐसा करने वालों में हड़कंप मच गया है और वह विभाग के कार्यालय पहुंचकर कार्ड निरस्त करवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सख्ताई के बाद से लगभग 4 सौ लोगों ने राशन कार्ड निरस्त करने का आवेदन किया है। इनमें कई ऐसे भी हैं, जो पीले कार्ड की पात्रता रखने के बावजूद सफेद कार्ड की सेवाएं ले रहे थे। ऐसे कार्ड धारक भी हैं, जिनकी सालाना आय 5 लाख से ज्यादा है फिर भी उनके पास पीला कार्ड है और वह राशन ले रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि दफ्तर में लगातार आवेदन आ रहे हैं। बताया बुधवार को भी करीब 70 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया है।

किसी भी आवेदन को सीधे निरस्त नहीं किया जाएगा। उसकी जांच की जाएगी और आय अनुसार खाद्य योजना की पात्रता को देखते हुए निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया कि अपात्र लोगों का जुलाई माह से राशन कोटा रोक दिया जाएगा। जबकि पीले कार्ड की पात्रता रखने वाले सफेद कार्ड धारकों को संबंधित योजना से जोड़ा जाएगा विभाग जून अंत तक आवेदनों में जांच करने की बात कह रहा है। इसके बाद जुलाई माह से अपात्र कार्ड धारकों का राशन बंद कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड: 1200 पार हुई ठीक होने वालों की संख्या, राजधानी में हालात अच्छे नहीं

उत्तराखंड:स्कूल में देखा था देश सेवा का सपना,IMA पासिंग परेड के बाद वायरल हुए तीन दोस्त

अरे गजब-बेंगलुरु में हुआ विवाह,उत्तराखंड से परिवारवालों ने ऑनलाइन दिया आशीर्वाद

उत्तराखंड के लोगों को करना होगा थोड़ा और इंतजार,नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top