Nainital-Haldwani News

नैनीताल: कड़ाके की ठंड में नाले में बिना कपड़ाें के मिली नवजात बच्ची, हालत गंभीर

Ad

नैनीतालः नैनीताल से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है। नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में आज सुबह एक नवजात बच्ची नग्नावस्था में नाले में पड़ी हुई मिली। लोगों ने बच्ची को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। पुलिस ने बच्ची को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। 

बता दें कि डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को अभी वैंटीलेटर पर रखा गया है। ठंड में बिना कपड़ाें के रहने से उसे काफी परेशानी हुई है। बच्ची का इलाज किया जा रहा है। बच्ची प्रीमैच्योर है। बच्ची ठंड में अकड़ी हुई थी। ठंड में होने के वजह से इसको हाइपोथर्मिया की शिकायत है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बच्ची की सभी जांचों के बाद ही सही स्थिति पता लग सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top