Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: शादी के लिए प्रशासन से लेनी होगी ऑनलाइन परमिशन, पोर्टल हुआ लांच

Ad

हल्द्वानी: शादी के लिए प्रशासन से लेने होगी ऑनलाइन परमिशन, पोर्टल हुआ लांच

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार शादी समारोह में केवल 100 लोगों को ही एंट्री मिलेगी। इसके लिए लोग अनुमति के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। इस परेशानी को नैनीताल जिला प्रशासन ने समझा है और हल भी निकाल लिया है। अब लोग घर बैठे ही शादी की अनुमति ले पाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से वेबसाइट लांच कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने शादी विवाह की परमिशन के लिए औपचारिक अनुमति लेने के लिए सरकारी अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने न पड़े, इसके लिए वेबसाइट www.mynainital.in लॉन्च की है। इसमें आवेदक विवाह समारोह के लिए अनुमति का आवेदन सीधे कर सकता है। अपने अनुमति पत्र के एप्लीकेशन नंबर का प्रयोग करके स्वीकृति मिल जाने के बाद वेबसाइट से परमिशन डाउनलोड कर सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: फोन पर निजी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श,तुरंत नंबर नोट करें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ईमानदारी पर लगा बट्टा, हज़ारों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया अफसर

यह भी पढ़ें: लापरवाही बिल्कुल ना करें, उत्तराखंड में सामने आए कोरोना के 4807 केस

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहले सरकारी पदों पर हो गई युवाओं की भर्ती, बाद में पता चला कि पदों को नहीं है अनुमति

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top