Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी,गर्मजोशी के साथ स्वागत

Ad

max face clinic haldwani

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी किसी कार्यक्रम में भाग लेने हेतु शुक्रवार रात हल्द्वानी पहुंचे। इस मौके पर उनका समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा स्वागत किया गया। उनसे इस मौके पर कश्मीर के मौजूदा हालात और अनुच्छेद-370 हटने पर प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि जितनी खुशी देश की जनता को है, उतनी ही खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के लोगों को भी है। कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के फैसले को देश की जनता जिस नजरिए से देखती है उनका परिवार भी उसी नजर से देखता है। राम मंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट चल रहा है,इस पर कुछ बोल नहीं सकता। 

ADVERTISEMENTS Ad

देर रात नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पहुंचे प्रह्लाद मोदी का एक समाज श्रेष्ठ समाज के अलावा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्प गुच्छ भेंट किया। भेंट करने वालों में डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, रुपेंद्र नागर, लोकेश साहू, उमेश सैनी, सागर चंद्र, हरीश तिवारी, योगेश साहू, हरीश पांडे, नम्रता सिंह आदि शामिल थे।

नैनीताल रोड स्थित वाटिका बारात घर में आयोजित एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए शहर के तीस लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।11 अगस्त को समाज के लोगों से मुलाकात और 12 अगस्त को कुमाऊं धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। बता दें कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन भी हल्द्वानी पहुंची थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top