Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में 7 माह की गर्भवती ने की खुदकुशी, 8 महीने पहले की थी Love Marriage

Ad

उत्तराखंड में 7 माह की गर्भवती ने की खुदकुशी, 8 महीने पहले की थी Love Marriage

रुद्रपुरः रुद्रपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जहां शहर की ट्रांजिट कैंप में रहने वाली नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवती 7 महीने की गर्भवती थी। विवाहिता की मौत के बाद घर पर कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मरने वाली युवती का नाम करुणा था। उसकी उम्र 19 साल थी। करुणा का परिवार संजयनगर खेड़ा में रहता है। करुणा जगतपुरा क्षेत्र में रहने वाले सन्नी सागर से प्यार करती थी। लेकिन करुणा के परिवारवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। परिवार शादी के लिए नहीं माना तो 8 महीने पहले करुणा ने परिवार के खिलाफ जाकर सन्नी से शादी कर ली।सन्नी क्षेत्र की एक फाइनेंस कंपनी में फाइनेंस कलेक्शन का काम करता है।

रविवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब परिवारवाले नींद से उठे तो करुणा को फंदे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की सूचना करुणा के परिवारवालों को दे दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। करुणा की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top