Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: भरे बाजार में नेता ने भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर को जान से मार डाला

Ad

हल्द्वानी: शहर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डिलर की हत्या कर दी गई है। इस वारदात के पीछे शिवसेना नेता और उसके भाई  का हाथ है। दोनों ने भप्पी पांडे नाम के व्यक्ति को सिंधी चौराहे पर गोली मारी। बताया जा रहा है कि उन्होंने तब तक गोली चलाई जब तक पिस्‍टल की सारी गोलियां खत्‍म नहीं हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफऱी मच गई।  प्रॉपर्टी डीलर को जख्‍मी हाल में सुशीला तिवारी अस्‍पताल में लाया गया जहां चिकित्‍सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान सौरभ गुप्ता के रूप में हुयी है, वही गौरव अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पैसों का लेनदेन था। इसके पहले भी दोनों भाइयों ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्‍या की सुपारी दी थी। मौके पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्‍तव और सीओ डीसी ढौंडियाल समेत भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात हो गई है। खबर के अनुसार भूपेन्‍द्र अपने दोस्‍त निदेश के साथ स्‍कूटी से सिंधी चौराहे की ओर आए थे। इसी दौरान उनका सौरव गुप्‍ता और गौरव गुप्‍ता से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसके बाद घटना स्‍थल पर दहशत का मौल बन गया। राहगीरों में भगदड़ मच गई। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top