Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कोरोना संक्रमितों की देखरेख करने वाले वार्ड ब्‍वॉय,नर्स को किया क्वारंटाइन

Ad

हल्द्वानी:कोरोना वायरस का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ रहा है। लगातार संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी। सबसे खतरनाक ये हैं कि ये वायरस लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को भी अपना शिकार बना रहा है। सतर्कता ही इंसान का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन गया है। एक खबर नैनीताल जिले से आ रही है।

कोरोना वायरस से संक्रमत मरीजों के इलाज हेतु काम पर जुटे रहने वाले सात वार्ड ब्वॉय व चार नर्स अब क्वारंटाइन तिया गया है। यह सभी एसटीएच में काम कर रहे थे। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करते हुए इन्हें 14 दिन पूरे हो गए थे। बता दें कि एसटीएच में एक महीने पहले से ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके बाद संदिग्ध मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया था। वहींडॉक्टर समेत अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगा तैनात है। इसमें से सात वार्ड ब्वाय व चार नर्स शामिल हैं।

आइसोलेशन वार्ड में 14 दिन की ड्यूटी पूरी करने वाले कर्मचारियों को अब 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। इन्हें होटल में क्वारंटाइन किया है उन्हें बाहर निकने की अनुमति नहीं है और भोजने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। अस्पताल में ये सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज में सहयोग करने के साथ ही भोजन आदि की व्यवस्थाएं देख रहे थे।

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 957 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,792 हो गई है। जिसमें 12,289 सक्रिय हैं, 2015 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 488 लोगों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top