Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः ट्रेन के कोच में घुसकर युवक ने महिलाओं से की अभद्रता

Ad

हल्द्वानीः नशा इंसान से कुछ भी करवा सकता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला लालकुआं में। जहां रेलवे स्टेशन पर तैनात ट्रैक मेंटेनर नशे में धुत होकर ट्रेन के दिव्यांग कोच में घुस गया। और उसने कोच में बैटी महिला यात्रियों से अभद्रता की। रेलवे सुरक्षा बल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि ट्रैक मेंटेनर अभिषेक पुत्र पूरन लाल निवासी सुभाष नगर जिला बरेली का रहने वाला है। नशे में धुत अभिषेक ट्रेन संख्या 55349 के दिव्यांग कोच मे घुस गया। उसने महिला यात्रियों से अभद्रता की। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना रेलवे को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ ट्रेन स्कॉर्ट ने उसे कब्जे में किया।

रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी को 1975 रुपए अर्थ दंड और टीआरसी से दंडित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top