Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः मरीज को ले जा रही कार डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत

Ad

रुद्रपुरः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों के वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा रुद्रपुर से सामने आ रहा है। जहां रुद्रपुर के दिनेशपुर मोड़ के पास एक कार डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत की खबर है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बता दें की रुद्रपुर के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले गौरव के सीने में देर रात तेज दर्द होने लगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले उसे सुबह कार से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा रहे थे।दिनेशपुर मोड़ के पास कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

कार पलटने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका बेटा गौरव और तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top