Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में ये हो क्या रहा है,क्वारंटाइन सेंटर में निकला सांप,मचा हड़कंप

Ad

नैनीताल जिले में ये हो क्या रहा है,क्वारंटाइन सेंटर में निकला सांप,मचा हड़कंप

हल्द्वानीः राज्य में प्रवासियों का आने का सिलसिला जारी है। कई प्रवासियों को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटरों में अच्छी सुविधाएं नही मिल पा रही है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला रामनगर क्षेत्र में जहां क्वारंटाइन सेंटरों में बदहाली और अव्यवस्थाओं का खामियाजा आठ प्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। नगर के गौजानी स्थित क्वारंटीन सेंटर में सांप के निकलने से प्रवासियों में हड़कंप मच गया। सांप के निकलने से वे इतना डर गए की प्रवासी रात भर सोये नही।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रामनगर के गौजानी इंटर कॉलेज में इन दिनों क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां एक बच्चा, महिला समेत आठ लोग क्वारंटाइन हैं। क्वांरटाइन किए गए युवकों में से एक युवक का कहना है कि रात करीब 11 बजे के आसपास जब वह सेंटर परिसर के अंदर स्थित शौचालय जा रहा था, तो वहां एक काफी लंबा सांप नजर आया। सांप अचानक शौचालय के पास के कमरे में जा घुसा तो सभी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। सांप बाहर न निकले, इसके लिए दरवाजों पर बोरी लगा दी। यह देख सभी के होश उड़ गए। इसके बाद सुबह प्रधान कृपाल दत्त जोशी को मामले की जानकारी दी गई। प्रधान ने सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप को बुलाया। दरवाजा खोला लेकिन वहां सांप नहीं मिला। बातया जा रहा है कि सांप कमरे की खिड़की से बाहर चला गया होगा।

क्वारंटाइन सेंटरों में सांप के आने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले ग्राम पंचायत तल्ली सेठी के स्कूल में बनाए क्वारंटीन सेंटर में बीते दिनों सांप ने बच्ची को काट दिया था। घटना में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया था। उसके बाद बेतालघाट ब्लॉक के उल्गौर ग्रामसभा के प्राथमिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में सांप के घुसने से हड़कंप मच गया था। अब रामनगर के क्वारंटीन सेंटर में सांप के आने से लोग दहशत में हैं। प्रवासी वैसे ही क्वारंटाइन किए जाने पर घबराए रहते हैं और उसके बाद अगर क्वारंटाइन सेंटरों की बदहाली के वजह से उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top