Nainital-Haldwani News

दो दिन बाद काठगोदाम से चलेगी स्पेशल पार्सल ट्रेन, यह होगा काम

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के चलते बाजार खाद्य वस्तुओं की कमी ना हो उसके लिए रेलवे स्पेशल पार्सल ट्रेन चलाने वाला है। यह ट्रेन नैनीताल जिले को भी अपनी सेवा देगी। यह ट्रेन 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाई जाएगी। खबर के मुताबिक काठगोमदाम रेलवे स्टेशन से स्पेशल पार्सल ट्रेन में स्वास्थ्य उपकरण, मास्क, सैनिटाइजर, नमक, चीनी, फल सब्जियां, दवाई, स्वास्थ्य प्रोडक्ट, तेल आदि को ट्रांसपोर्ट किया जा सकेगा।

यह पार्सल ट्रेन काठगोदाम से लालकुआं-रुद्रपुर-रामपुर होते हुए बरेली जंक्शन पहुंचेगी। ग्राहकों को सामान पार्सल ट्रेन में ट्रांसपोर्ट करने के लिए पार्सल कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। यह ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे चलेगी और आगमन का रात दस बजे का होगा। वहीं पार्सल ट्रेन के लालकुआं से रुद्रपुर जाने का समय सुबह 6:30 बजे और आगमन का समय रात 09:30 बजे का रहेगा। उम्मीद जताई जा रही है इस ट्रेन के चलने से बाजार की कमी पूरी हो पाएगी। इसकी बुकिंग प्वाइंट-टू-प्वाइंट होगी एवं कोई भी लो¨डग अथवा अनलो¨डग का कार्य रास्ते में नहीं किया जा सकेगा। चूंकि आवश्यक वस्तुओं को लॉकडाउन में छूट प्रदान की गई है, अत: इनकी बुकिंग एवं परिवहन रेल से किया जा सकेगा। ग्राहक को माल नजदीकी पार्सल कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा जहां मांग दर्ज की गई हो।

मंगलवार को उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर सामने आई। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह आंकड़ा सोमवार को 31 पहुंच गया था। राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 18 देहरादून से सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top