Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: 22 मार्च से बंद हुई सेवाएं होंगी बहाल, राज्य में नहीं है कोई रेड जोन

Ad

उत्तराखंड में लॉकडाउन फोर के लिए गाइडलाइन जारी की गई हैं। लॉकडाउन फोर 31 मई तक चलेगा। जैसे की उत्तराखंड को कोई भी रेड जोन नहीं है तो कुछ सेवाएं खुल रही हैं जो 22 मार्च से बंद थी। इस लिस्ट में सैलून भी शामिल हैं। बता दें कि 22 मार्च को जनता Curfew और फिर Lockdown लगाया गया था, जिसके बाद से ही सैलून, स्पा और पार्लर बंद थे।

ADVERTISEMENTS Ad

कल से सैलून, स्पा और पार्लर को भी खोलने की इजाज़त मिली है। रेस्ट्रो डिलिवरी कर सकेंगे। उत्तराखंड में सभी ज़िले ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में हैं। ग्रीन और ऑरेंज जोन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शुरु हो जाएगा। राज्य के अंदर और बाहर 50 फ़ीसदी यात्री क्षमता के साथ गाड़ियां चलाने की शुरुआत होगी। परिवहन विभाग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्लान तैयार करेगा। इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा लेकिन नोडल अफ़सर, डीएम, कमिश्नर यह अनुमति दे सकेंगे।

इसके अलावा 8 नगर निगमों में ऑड-ईवन फार्मूले से चलेगा ट्रैफिक। हालांकि ज़रूरी सेवा की गाड़ियों पर यह नियम लागू नहीं होगा। इस लिस्ट में हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, कोटद्वार, देहरादून, हरिद्वार और रुड़की शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top