Nainital-Haldwani News

कोरोना काल में भी हल्द्वानी के 12 स्कूलों ने वसूली फीस,नोटिस जारी होंगे

Ad

हल्द्वानी: शहर में अभिभावकों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने 40 निजी स्कूलों की जांच की थी, उसमें से 12 स्कूल पकड़े गए हैं। अभिभावकों ने विभाग को फीस वसूलने के साक्ष्य उपलब्ध कराए थे और इसके आधार पर पाया गया कि स्कूलों काेरोना काल में भी मोटी फीस वसूली बै। शिक्षा विभाग की ओर से इन्हें नोटिस भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। इस लिस्ट में केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डॉन बॉस्को, एसकेएम, स्कॉलर्स एकेडमी, टिक्कू मॉडर्न पब्लिक स्कूल, डीएवी, वाइट हॉल स्कूल, आर्यमान बिड़ला स्कूल, हिमालय विद्या मंदिर गौजाजाली, यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी, नैनी-वैली, सरस्वती एकेडमी स्‍कूल शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad
This image has an empty alt attribute; its file name is HALDWANILIVE-scaled.jpg

जानकारी की मानें तो सात और आठ सितंबर को अभिभावकों ने शिक्षा विभाग की टीमों के समक्ष 40 स्कूलों के खिलाफ 27 शिकायतें की थी। जिनमें तीन स्कूलों के खिलाफ अधिक फीस वसूली की छह शिकायत शामिल थी। विभाग की टीम ने अभिभावकों और स्कूलों के अभिलेखों की जांच करने पर पाया कि 12 प्राइवेट स्कूलों ने शासनादेश के विपरीत फीस वसूली है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने का कहना है कि इन स्कूलों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top