Nainital-Haldwani News

नशे पर हल्द्वानी Police का एक और वार, दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानीः शहर में नशे के खिलाफ आए दिन Police अभियान चला रही है। ऐसे में नशे के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मंडी चौकी पुलिस ने स्मैक तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार को मंडी चौकी बैरियर पर दो स्मैक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि Police ने तलाशी में कदीर अहमद निवासी वार्ड नंबर किच्छा के कब्जे से 6.46 ग्राम स्मैक और कमालुद्दीन निवासी जवाहरनगर वनभूलपुरा के पास से 1.73 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने जब आरोपी कदीर से पूछताछ की तो उसने बताया की वह स्मैक लेकर हल्द्वानी में अपने साथियों को बेचने आ रहा था। वहीं दूसरे आरोपी कमालुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वो स्मैक कदीर से खरीद कर हल्द्वानी के लोगों और स्कूूली बच्चों को स्मैक बेचते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्त के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर में नशे की तस्करी के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। शहर के युवाओं को नशे का सामान देने के लिए नशे के तस्कर आए दिन शहर में जाल बिछाए हुए है। शहर में नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन आए दिन अभियान चला रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top