National News

इंसानियत हुई शर्मसार, 3 साल की बच्ची को अगवा कर किया Gangrape, काटा गला

Ad

नई दिल्लीः भारत में Gangrape के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जै रहें हैं। ऐसा ही एक इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामला झारखंड के जमशेदपुर से सामने आया है। रेलवे स्टेशन पर अपनी मां के पास सो रही 3 साल की बच्ची को एक शख्स ने अगवा कर लिया और अपने दोस्त के साथ बच्ची का रेप किया। दरिंदगी की हद तब पार हो गई जब बच्ची रोने लगी तो आरोपियों ने एक धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

बता दें कि Gangrape का यह मामला 25 जुलाई का है। मामला टाटानगर रेलवे स्टेशन का है। पुलिस को जब मामले का पता चला तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सीसीटीवी की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच में पता चला की टेल्को निवासी रिंकू साहू उम्र 36 ने 25 जुलाई की रात में टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक 3 साल की बच्ची को अगवा कर लिया था। और इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने एक दोस्त कैलाश कुमार (38) की मदद ली। रिंकू ने पुलिस को बताया की उन्होनें बच्ची के साथ रेप किया और उसके बाद बच्ची का गला काटकर उसे रामाधीन बागान में फेंक दिया। वहीं आरोपी रिंकू ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका हैष इसके अलावा कई बच्चों का अपहरण करके पैसों के लिए उन्हें बेच भी चुका है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया है। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top