Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में ये क्या हुआ, फ्री में शराब नहीं देने पर शराब कारोबारी पर तमंचा ताना

Ad

नैनीताल जिले में ये क्या हुआ, फ्री में शराब नहीं देने पर शराब कारोबारी पर तमंचा ताना

रामनगरः रामनगर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहांभवानीगंज चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान में दो युवक फ्री में शराब मांग रहे थे। जब शराब कारोबारी और सेल्समैन ने शराब देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उनपर ही तमंचा तान दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने शराब कारोबारी की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गैबुआ निवासी शराब कारोबारी विपिन कांडपाल की भवानीगंज में पत्नी शोभा कांडपाल के नाम से अंग्रेजी शराब की दुकान है। शराब के ठेके पर वह रात करीब सात बजकर 50 मिनट पर पहुंचा था। तभी स्पीफ्ट डिजायर कार से दो युवक उतरे और उन्होंने फ्री में शराब मांगी। शराब कारोबारी का कहना है कि उसने फ्री में शराब देने से इंकार किया तो दोनों ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद दोनों युवक ने ठेके पर मौजूद सेल्समैन पर तमंचा तान दिया और फ्री में शराब मांगने लगे।

शराब कारोबारी ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना पर एसआई अनिल आर्य, कैलाश जोशी मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। शराब कारोबारी ने गिरफ्तार हुए एक युवक और फरार हुए युवक के खिलाफ के तहरीर दी। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान का कहना है कि शराब कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top