Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बड़ी खबर: उजाला नगर और इंदिरा नगर कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुए

Ad

सभी दुकानें सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुलेंगी, डीएम ने आदेश जारी किया

नैनीताल: डीएम सविन बंसल ने इंदिरा नगर एवं उजाला नगर क्षेत्र में घोषित कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने के आदेश जारी किये। उन्होने कहा कि दोनों क्षेत्रों में जनपद के अन्य स्थानों की भांति कोविड-19 के दृष्टिगत लाॅकडाउन के वर्तमान प्रतिबंध एवं कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम हेतु निर्गत समस्त दिशा निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम बंसल ने बताया कि आईआरएस टीम द्वारा संस्तुति के उपरान्त 02 जुलाई को इंदिरा नगर व उजाला नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। आईआरएस टीम द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया गया कि कंटेनमेंट घोषित होने के बाद से चिकित्सकीय परीक्षण मे संदिग्ध पाये गये क्षेत्र के निवासियों व समस्त गर्भवती महिलाओ के लिये गये सैम्पलों की रिपोर्ट नगेटिव प्राप्त हुई है तथा दोनों कंटेनमेंट क्षेत्रों में मंगलवार 14 जुलाई तक चिकित्सकीय दल द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र के 3633 व्यक्तियों व उजाला नगर क्षेत्र के कुल 2771 व्यक्तियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कोई व्यक्ति बुखार एवं सांस की बीमारी से पीडित नही पाया गया।

कंटेनमेंट क्षेत्र के प्रत्येक घर का चिकित्सकीय परीक्षण एवं सर्विलांस कर लिया गया व प्रत्येक घर के बाहरी भाग, प्रत्येक सार्वजनिक स्थानों को सेनिटाइजेशन व सफाई कर दी गई है, कंटेनमेंट क्षेत्र में 14 दिनों मे कोई कोरोना पॉजेटिव व कोरोना लक्षण वाले केेस न मिलने व जनता की आर्थिक समस्या को देखते हुए आईआरएस टीम द्वारा कंटेनमेंट जोन हटाये जाने की संस्तुति की गई। जिस पर डीएम बंसल ने इंदिरा नगर एवं उजाला नगर क्षेत्र में घोषित कंटेनमेंट जोन से हटाने के आदेश दिये। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top