Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः Volvo के कंडक्टर ने की युवती से छेड़छाड़, हुआ हंगामा

Ad

हल्द्वानीः युवती से छेड़छाड और मैसेज भेजने के मामले में एआरएम काठगोदाम ने Volvo के एक कंडक्टर कौशल किशोर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच बैठा दी गई है। मामले की सूचना जैसे ही रोडवेज मुख्यालय को मिली तो मामले पर कारवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि मामले के बारे में तब पता चला जब शुक्रवार को एक युवती काठगोदाम पहुंच गई और उसने हंगामा शुरु कर दिया। जब हंगामा हुआ तो लोग मौके पर जमा हो गए। युवती ने Volvo परिचालक कौशल किशोर जोशी पर अश्लील मैसेज भेजने और छेड़छाड का आरोप लगाया है। वहीं शुक्रवार को मामले में समझौता हो गया है। शनिवार को मुख्यालय ने इस पूरे मामले की जानकारी ली और एआरएम को कारवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। शाम को एआरएम काठगोदाम इंद्रा जंदपांगी ने कौशल को सस्पेंड कर दिया है। कौशल रोडवेज की एक कर्मचारी यूनियन का नेता भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top