Nainital-Haldwani News

बेटे के साथ मिलकर महिला बेचती थी स्मैक , हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया

Ad

हल्द्वानीः शहर में बढ़ रहे नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। लगातार नशे के सौदागरों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। एक बार फिर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बनभूलपुरा पुलिस ने जवाहरनगर गौलागेट में शुक्रवार सुबह स्मैक तस्कर महिला को गिरफ्तार किया। तलाशी में पुलिस ने महिला से 4.5 ग्राम स्मैक बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बदरीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर,अब रात को होटल में ठहर सकेंगे

थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि महिला पुलिस टीम ने महिला से तलाशी में स्मैक और दस कागज की पुड़िया भी बरामद कीं। पुलिस ने गौलागेट निवासी मैसरजहां पत्नी मरहूम नवाब के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में मैसरजहां ने बताया कि उसका बेटा अजीम और उसका दोस्त अजमत खां बरेली से स्मैक खरीदकर लाते हैं। तीनों स्मैक साथ मिलकर बेचते हैं। पुलिस ने अजीम और अजमत के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है, और उनकी तलाश कर रही है। पुुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिला पहले भी 31 अगस्त 2019 को स्मैक बेचते हुए पकड़ी गई थी। इस मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक कुसुम रावत करेंगी। शहर में लगातार बढ़ रहे नशे के मायाजाल और स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन ले रही है।

हल्द्वानीवासियों पर नगर निगम रख रहा ड्रोन से नजर,गलती की तो भरना होगा जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top