Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के जंगल में मिला महिला का गला हुआ शव,पुलिस जांच में जुटी

Ad

हल्द्वानीः शहर में एक ऐसा मामले सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां बजवालपुर गांव के पास गोरापड़ाव के जंगल में सोमवार की सुबह करीब 35 साल की महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गोरापड़ाव बीट के वन दरोगा आनंद बल्लभ पंत और आरक्षी कमल सिंह सोमवार सुबह करीब आठ बजे जंगल में गश्त कर रहे थे। दुर्गंध आने पर वे झाड़ियों के बीच पहुंचे तो वहां महिला की सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। उसके एक पैर का पंजा जानवर ने निगल लिया था। ग्राम प्रधान ललित सिंह नेगी की सूचना के बाद एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु पाराशर और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस का कहना है कि महिला के गले में मंगलसूत्र और पैर में बिछुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top