Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में आदमखोर तेंदुए का आतंक,महिला पर किया हमला,हुई मौत

Ad

हल्द्वानी में आदमखोर तेंदुए का आतंक,महिला पर किया हमला,हुई मौत

हल्द्वानीः शहर में तब हड़कंप मच गया जब सोनकोट रानीबाग में मंदिर जा रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला के बेटे ने तेंदुए पर पथराव कर शोर मचाया लेकिन तेंदुए ने महिला को मार दिया और वहां से भाग गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रोडवेज से रिटायर पूरन सिंह अनेरिया की पत्नी भगवती देवी उम्र 58 वर्ष मंगलवार सुबह करीब दस बजे भूमियादेव प्राचीन मंदिर जा रही थीं। घर से करीब 40 मीटर दूर पहुंचते ही घात लगाए तेंदुए ने उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। यह देख बेटे के होश उड़ गए। और उसने मां को तेंदुए से बचाने के लिए पथराव किए और साथ ही शोर भी मचाया। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष गौनी ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाने के उपनिरीक्षक दान सिंह महता और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। घटना के बाद गांव के लोग काफी डरे हुए हैं। भगवती की तीन बेटियां और एक बेटा है। लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द आदमखोर तेंदुए को पकड़ें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top