Nainital-Haldwani News

काठगोदाम पुलिस ने हल्द्वानी आ रही इनोवा कार से बरामद किए दो लाख रुपए- वीडियो देखें

Ad

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना/चौकी के सभी बैरियरों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कैश अथवा प्रलोभन देने वाली सामाग्री परिवहन करने वालों के विरूद्व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को हरबंस सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी ,भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम के बैरियर में चैकिंग के दौराना एक सफेद वाहन नंबर- यू0के-04एजी-4444 (इनोवा) हल्द्वानी की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम के द्वारा हाथ देकर रोका कर वाहन को चैक किया गया तो वाहन के डैशबोर्ड के अन्दर एक पारदर्शी पन्नी में नगदी बरामद हुयी। जिसे टीम द्वारा खोलकर चैक कर गिना गया तो उसमें 500 के 240 नोट, 200 के 100 नोट व 100 रुपये के 600 नोट कुल 2,00000 (दो लाख रुपये) बरामद हुए।

थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा बताया गया कि वाहन मालिक राजेश रावत पुत्र स्व0 केसर सिंह रावत निवासी लोहरियासाल मल्ला, थाना मुखानी जिला नैनीताल से उक्त धनराशि के सम्बन्ध मे पूछा गया तो वह धनराशि से सम्बन्धित कोई भी आवश्यक कागजात नही दिखा सका। उक्त बरामद धनराशि को सुरक्षा व आगामी विधान सभा निर्वाचन के दृष्टिगत सील सर्वे मोहर कर कब्जे पुलिस लिया गया व बरामद धनराशि के सम्बन्ध मे अलग से आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।


पुलिस टीम


1- म0 उ0नि0 लता खत्री
2- कानि0 रमेश काला,
3- कानि0 रवि कुमार
4- श्री शिव सिंह डांगी, डिप्टी रेंजर तराई पूर्वी हल्द्वानी,
5- श्री दीप चन्द्र पाण्डेय वन दरोगा,
6- श्री राकेश कुमार हेड कलर्क डेयरी डिपारटमेन्टमय
7- उ0नि0 विरेन्द्र चन्दर थाना चोरगलिया,
8- म0कानि0चेतना मटियाल एसएसटी टीम मल्ला काठगोदाम
9- एसएसटी टीम मल्ला काठगोदाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top