Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज की छात्रा को कार ने मारी टक्कर, STH में हुई मौत

Ad

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर गई युवती को कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे 108 की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। युवती की पहचान आशा निवासी पिथौरागढ़ धारचूला के रूप में हुई है

ADVERTISEMENTS Ad

लामाचौड़ चौकी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी मुताबिक, आशा हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, जहां एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी । चालक मौके से फरार हो गया और युवती की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। वहीं फरार चालक की तलाश भी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top