Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइव: मैदान पर युवा लेकिन दांव पर दिग्गज नेताओं की साख

Ad

हल्द्वानी:  हल्द्वानी में निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही सियासत चरम पर पहुंच गयी है कुमाऊं के सबसे बडे नगर निगम की हाॅट सीट कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और नेता प्रतिपक्ष डाॅ इन्दिरा हृदयेश की साख का सवाल बन गई है । कांग्रेस ने जहां नेता प्रतिपक्ष डाॅ इन्दिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को मेयर पद का टिकट दिया है तो वही भाजपा ने निर्वतमान मेयर जोगेन्द्र रौतेला को फिर से टिकट थमाकर नगर निगम का प्रभारी यशपाल आर्य को बनाया है ।

ADVERTISEMENTS Ad

इन्दिरा हृदयेश और यशपाल आर्य में लम्बे समय से राजनैतिक प्रतिद्वंदिता और प्रतिस्पर्धा है। यही वजह है कि हल्द्वानी नगर निगम की सीट में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है । जिसकी शुरूआत अरोप प्रत्यारोप से शुरू हो गयी है। बीजेपी मेयर के प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला पर जहां नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश भ्रष्टाचार के आरोप लगाये है तो वही कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने इन्दिरा के अरोपो को खारिज करते हुवे कहा कि चुनाव में ऐसे आरोप द्वेश भावना से लगाये जाते है जिनका कोई औचित्य नही है ।

दोनों ही प्रत्याशियों के टिकट बटवारे बाद विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। चुनाव से पहले दल गुटों में बटा हुआ है। वहीं पार्टी के प्रमुख नेता पार्टी को चुनाव से पहले मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। कोई भी दल नहीं चाहेगा कि उनकी हार कारण भीतरघात रहे। वहीं भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार 23 अक्टूबर को नामांकन भरेंगे। हल्द्वानी नगर निगम की सीट पिछले चुनावों में भाजपा के पक्ष में गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top