Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:गौशाला निर्माण का विरोध, नगर आयुक्त बोले अब पक्का निर्माण करूंगा- Video

Ad

Haldwani Nagar Nigam: शहर में नगर निगम और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान शुरू किया गया है। नजाकत के बगीचे में 2 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण हटाकर खाली किए गए स्थान पर अस्थाई गौशाला बनाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची तो हंगामा हो गया। अस्थाई गौशाला खोलने का विरोध स्थानीय महिलाओं ने किया। महिलाओं को समझाने का प्रयास किया गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा इसके बाद दो टूक में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बोले की गौशाला खुलेगी तो यही खुलेगी चाहे जो करना है कर लो। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण किया गया है और अब आप गौशाला का विरोध कर रहे हैं। आयुक्त ने ये तक कह दिया कि सरकारी भूमि है और अब इसमें पक्की गौशाला का निर्माण होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल एक दिन पूर्व नगर निगम व जिला प्रशासन ने नजाकत के बगीचे में लगभग 2 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया था। नगर निगम से उसे अपने कब्जे में लिया और वहां पर अस्थाई गौशाला खोलने की बात कही। इस पर मौजूद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त से कहा कि जो चाहे जो मर्जी खोलो लेकिन गौशाला यहां मत खोलो, लेकिन नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दो टूक शब्दों में कहा खुलेगी तो गौशाला ही खुलेगी चाहे कुछ कर लो। इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top