Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के छात्र स्कूल बंक कर पहुंचे नैनीताल लेकिन पकड़े गए, स्कूटी भी सीज हो गई

Ad

हल्द्वानी: घर से स्कूल के लिए निकले हल्द्वानी तीन छात्र नैनीताल पहुंच गए डरिए मत,उनके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई बल्कि तीनों छात्रों ने स्कूल बंक मारा। हालांकि उनका बंक मारना सफल नहीं हो पाया क्योंकि तीनों छात्र पकड़े गए।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, काठगोदाम से घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे छात्रों की स्कूटी में आपातकालीन हॉर्न लगा था और वह उसे बजाने लगे। नैनीताल की सड़कों पर फर्राटा भर रहे छात्रों को पुलिस ने पकड़ा और स्कूटी सीज कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा छात्रों से स्कूटी के दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह नहीं दिखा पाए।

TSI उमानाथ मिश्रा ने बिना कागज, तेज गति ,बिना हेलमेट, ट्रिपल राइटिंग करने और शहर में आपातकालीन हॉर्न बजाने के जुर्म में स्कूटी सीज कर दी। इसके बाद पूछताछ में पता चला कि छात्रों ने स्कूल बंक किया है। फिर उनके परिजनों को छात्रों द्वारा स्कूल बंक मारे जाने के बारे में बताया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top