Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:पीले राशन कार्ड धारकों को मिलेगी 4 किलो चीनी, विक्रेताओं को निर्देश जारी

Ad

हल्द्वानी:राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। राशन कार्ड धारकों को जून और जुलाई की चीनी एक साथ मिलेगी। इसे लेकर पूर्ति विभाग ने सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को आदेश जारी कर दिया है। जून-जुलाई की चार किलोग्राम प्रति कार्ड चीनी बांटी जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि अगर कोई विक्रेता चीनी नहीं देता है तो शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पीले राशन कार्ड धारकों को 10 किलोग्राम गेहूं और 10 किलोग्राम चावल एक साथ देने के निर्देश दिए गए हैं। बजट कम मिलने के कारण जून में चीनी का वितरण नहीं हो पाया था और इस वजह से कार्डधारकों में असमंजस बना हुआ था।

सरकार ने जून से लेकर अगस्त तक दो किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड, प्रतिमाह देने का निर्णय लिया था। इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। डीएसओ मनोज कुमार वर्मन ने जानकारी दी कि सस्ता गल्ला विक्रेता दो महीने की चीनी का कोटा एक साथ जारी करेंगे। सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को आदेश दे दिए है कि वह जून-जुलाई की चीनी एक साथ वितरित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top