Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में जन्माष्टमी से पहले भव्य यात्रा का आयोजन, गोलू देवता का चित्र वाहन बढ़ाएगा शोभा

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊँ की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि: शरणम जन द्वारा जन्माष्टमी के पर्व पर पाँच दिवसीय श्री कृष्ण पालकी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास भाईजी ने बताया कि यात्रा 1 सितम्बर को आदर्श नगर, 2 सितम्बर को तुलसी नगर पॉलीशीट, 3 सितम्बर को सुभाष नगर, 4 सितम्बर को आवास विकास और यात्रा का समापन 5 सितम्बर को हीरा नगर में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि यात्रा में सबसे आगे ढोल दमाऊ बजेंगे। उसके पीछे कुमाऊँ के ईष्ट गोल्जू देवता का चित्र वाहन भी रहेगा। फिर सजी हुई पालकी में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरुप को सभी पुरुष उठायेंगे और महिलायें अपने पारम्परिक वेष भूषा में कीर्तन भजन करते हुए चलेंगी। भजन मण्डली के गायक विवेक शर्मा होंगे।

यात्रा का समय सुबह 5.30 से 7 रखा गया। यात्रा का संयोजन स्थानीय क्षेत्रवासियों के माध्यम से किया जा रहा है एवम अपील की जा रही है कि यात्रा मार्ग के सभी परिवार बाल कृष्ण की आरती व पुष्प वर्षा अवश्य करें। हल्द्वानी के क्षेत्रों में निकाली जा रही पालकी यात्रा को लेकर के विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top