Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म, यहां से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी:महिलाओं के प्रति अपराधिक मामलों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ समाज बदलाव की बात कर रहा है लेकिन महिलाओं के प्रति सोच और उनकी सुरक्षा का ग्राफ दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है। काठगोदाम थाना क्षेत्र से 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है।

निर्भया रेप केस के 6 साल बाद फिर दरिंदगी से कांपा भारत, उत्तराखण्ड में हैवानियत

आरोपी युवक छात्रा को बहाने से जंगल की ओर ले गया है और उसके साथ दुष्कर्म कियाय़। इसके बाद युवक छात्रा को छोड़कर फरार हो गया। घर वालों ने पुलिस की मदद से छात्रा की खोजबीन की तो वह कठघरिया के जंगल से बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग खत्म, देवभूमि की जनता के लिए जॉन ने बोली ये बड़ी बात

खबर के मुताबिक युवती की उम्र 15 साल है। वह बिठोरियां गांव की रहने वाली है। गुरुवार को वह अपनी दोस्त के घर किताब लेने गई थी। उसके बाद वह लापता हो गई। परिवार वालों ने शुक्रवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोपहर उसे बिठोरियां के जंगल से खोज निकाला।

नहीं थम रहा है बागेश्वर एक्सप्रेस का कहर ,फिर किया विरोधियों का बुरा हाल, ये है नया कारनामा

पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह दोस्त के घर जाते वक्त अल्मोडा निवासी पूरन राम उसे बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और दुष्कर्म किया।  मामले की जानकारी देते हुए काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया की आरोपी पूरन राम को शुक्रवार देर रात कठघरियां से पकड़ लिया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

To Top