Uttarakhand News

उत्तराखंडः अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी के साथ डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म

Ad

देहरादूनः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक दरिदंगी की हद पार करने वाला मामला कलियर से सामने आया है। जहां एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर एक युवक करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) ने पांचवीं तक पढ़ाई की है। गांव के ही एक युवक ने करीब डेढ़ साल पहले उसे घर के पास स्थित एक कमरे में ले जाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने इसकी वीडियो भी बना ली। आरोपित ने यह बात किसी को भी इस बारे में बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके वजह से किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। इतना ही नही आरोपित उसे डरा धमकाकर करीब डेढ़ साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गुमशुम रहने पर परिवारवालों को शक हुआ। परिवारवालों ने जब उससे पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी आपबीती सुनाई।  

मामले में शनिवार को किशोरी के भाई ने कलियर थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित जोनी उर्फ मोनू पर मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने धनौरी के एक इंटर कॉलेज के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। वहीं अश्लील वीडियो के बारे में भी पूछताछ कर रही है।  

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः आदमखोर गुलदार ने झपट्टा मार मां की गोद से छीना बच्चा

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी लाइवः रिजॉर्ट में चल रही थी डांस पार्टी, 13 युवक-युवतियां गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः बारिश ने बिगाड़ा उत्तराखण्ड में विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच, अबतक 7 मुकाबले रद्द

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में डेंगू मचा रहा कोहराम, डेंगू से महिला की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top