Nainital-Haldwani News

नया अपडेट- नैनीताल जिले में करीब 9 हजार यूनिटों को नहीं मिलेगा फ्री में राशन

लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं पूर्ति विभाग, दो सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द

हल्द्वानी: राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया लंबे वक्त से चल रही है। विभाग लंबे वक्त से लोगों से आधार को राशन कार्ड से लिंक करने की अपील कर रहा है। इसके अलावा गलत जानकारी देकर बनाए गए कार्डों को निरस्त भी किया जा रहा है। अब प्रशासन एक बार फिर कार्ड को शत प्रतिशत लिंक करने के अभियान में निकल गया है। देश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लागू कर दिया गया है।

राशन कार्ड होल्डर अपने हिस्से का राशन देश के किसी भी कौने से खरीद सकता है। उपभोक्ताओं के स्मार्ट राशन कार्ड (पीवीसी) बनाए जाने हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इससे पहले कार्ड स्वामी का आधार लिंक कर चुका है। नैनीताल जिले में अब परिवार के मुखिया के बाद राशन कार्ड धारक परिवार के प्रत्येक सदस्य राशन की दुकान में जाकर आधार कार्ड को लिंक करना था।

जानकारी के मुताबिक जिले में एनएफएसए के तहत सफेद और लाल राशन कार्डों से जुड़ी 58 हजार यूनिटों का आधार लिंक नहीं हो सका। इन राशन कार्ड को निरस्त करने के आदेश शासन से मिले हैं, इन्हें फर्जी मानने को कहा गया है। कुछ परिवारों ने आधार को लिंक कराया है लेकिन 40 हजार यूनिट अभी भी पेंडिंग हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग को मौखिक तौर पर ऐसी यूनिटों को निरस्त करने के लिए शासन ने आदेश दिया है। विभाग के अफसरों का कहना है कि इस तरह से करीब नौ हजार राशन कार्ड सीधे-सीधे सार्वजनिक खाद्य वितरण प्रणाली से बाहर हो जाएंगे।

राशन कार्ड निरस्त और आधार कार्ड लिंक की प्रक्रिया लंबे वक्त से चल रही है। विभाग कार्यालय में जाकर भी ग्राहक जानकारी ले रहे हैं लेकिन कुछ दिनों में कोई नया आदेश आने से लोग परेशान है। गल्ला विक्रेताओं की मानें तो विभाग को बार-बार लिंक कराने के बजाए जो यूनिट आधार को लिंक नहीं करा रही है उन्हें निरस्त कर देना चाहिए। जिन लोगों ने आधार लिंक कराया है वो भी नाराज नहीं होंगे। बार-बार आधार मांगने पर लोगों ने इसे विभागीय लापरवाही करार दिया है।

To Top