Nainital-Haldwani News

अच्छी खबर : हल्द्वानी से खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Ad

Haldwani News: Roadways bus to khatushyam: अयोध्या में रामलला के दर्शन की सुविधा के लिए हल्द्वानी के भक्तों को पहले ही रोडवेज बस की सौगात मिल चुकी है। अब रोडवेज प्रबंधन हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बाबा खाटू श्याम के भक्तों के लिए रोडवेज बस सेवा शुरु करने जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो सोमवार दोपहर एक बजे से काठगोदाम डिपो की बस हल्द्वानी बस अड्डे से राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना होगी। अगले दिन तीन बजे से ये खाटूश्याम से हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी के मुताबिक, दो महीने पहले राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए बस संचालन का प्रस्ताव रखा गया था। अब मुख्यालय से काठगोदाम डिपो को रुट भी मिल गया है। हल्द्वानी से रुद्रपुर, किच्छा, बरेली, मथुरा, भरतपुर और जयपुर होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुचंगी। इस यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति किराया 810 रुपये तय किया गया है।

बताते चलें कि हल्द्वानी समेत कुमाऊं भर में खाटू श्याम बाबा का अनगिनत भक्त साल भर राजस्थान स्थित मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। इसके लिए श्रद्धालु निजी वाहनों के अलावा टूर ट्रेवल्स की बसों की सुविधा लेते हैं। जिसमें कई बार श्रद्धालुओं को अधिक किराया तक चुकाना पड़ जाता है। लेकिन अब उत्तराखंड रोडवेज की इस पहल के बाद खाटू श्याम बाबा के भक्तों में खुशी का ठिकाना नहीं है। कठघरिया निवासी सौरभ सुयाल और पीलीकोठी निवासी अमित गहतोड़ी ने बताया कि रोडवेज बस सेवा शुरु होना वाकई खाटू श्याम बाबा के भक्तों के लिए एक अच्छा तोहफा है। सरकार ने पहले रामभक्तों को अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा का तोहफा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top