Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में जल्द दूर होगी पानी की समस्या, विभाग ने मांगी जनता से मदद

Ad

हल्द्वानी: करीब दो साल पहले हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम में आस पास के बाहरी इलाकों को भी जोड़ा गया था। जिसके बाद से ही वहां पर कुछ मुख्य कार्यों जैसे स्ट्रीट लाइट पहुंचाना, सीवरेज व्यवस्था को बेहतर करना आदि मांगें उठ रही थीं। दो दिन पहले नगर निगम ने कहा था लाइट का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। अब एक और सूचना के अनुसार पेयजल संबंधी मामले में भी मास्टर प्लान तैयार है। मतलब काम तेज़ी पकड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि परियोजना प्रबंधन इकाई स्वजल की वेबसाइट पर मास्टर प्लान अपलोड किया जा चुका है। खुशी की बात यह है कि राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के मुख्य अभियंता ने इसी संबंध में 11 जनवरी तक ऑफलाइन और ऑनलाइन आपत्तियां भी मंगा ली हैं। आपत्तियों के बाद काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: सिसोदिया: उत्तराखंड में AAP मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, केजरीवाल जल्द उठाएंगे पर्दा

यह भी पढ़े: शर्मनाक आंकड़े,देवभूमि में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां,हर साल 200 से ज़्यादा दुष्कर्म के मामले

जानकारी के अनुसार अमृत योजना से वंचित बाहरी हल्द्वानी को विश्व बैंक की योजना में शामिल किया है। बता दें कि शहर के बाहरी करीब सात इलाकों में पहले चरण में पेयजल व सीवर लाइन बिछाई जानी है। विस्व बैंक परियोजना के ईई हिमांशु वर्मा ने जानकारी दी और बताया कि पहले चरण में सात इलाकों में इस योजना के तहत काम होगा।

जानकारी के मुताबिक इयोजना के पहले चरण में फतेहपुर, मुखानी, तल्ली बमौरी, कुसुमखेड़ा, मल्ली बमौरी और गौजाजाली शामिल हैं। इसके लिए विश्व बैंक धनराशि उपलब्ध कराएगा। आपको बता दें कि इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: जनवरी के आखिर में उत्तराखंड पहुंच सकती है कोरोना वैक्सीन, दो लाख लोगों की सूची तैयार

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के डॉक्टर लाल पैथ लैब में नहीं होगी कोरोना जांच, DM ने रद्द किया लाइसेंस

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग भीषण सड़क हादसा,अनियंत्रित होकर गहरी नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें: साल के बदलने के साथ ही उत्तराखंड में बदला मौसम,बर्फबारी से खुश हुए सैलानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top