Nainital-Haldwani News

रेनबो रन चेज़ कप में SRS ने जमाई जीत की हैट्रिक, रेनबो रेज़र्स ने भी जीता मैच

Ad

हल्द्वानी: बरेली रोड स्थित रेनबो ऐकेडेमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा प्रायोजित ‘रेनबो रन-चेज़ ट्रॉफी’ अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन का पहला लीग मैच SRS क्रिकेट एकेडमी और दून पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। पहले
SRS क्रिकेट एकेडमी  की टीम ने बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 146 रन का स्कोर लक्ष्य के रूप में दून पब्लिक स्कूल को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 13 ओवरों में 64 रनों पर सिमट गई और मैच  SRS क्रिकेट एकेडमी  के पक्ष में रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं रेनबो रन चेज़ ट्रॉफी का दूसरा लीग मैच रेनबो रेज़र्स और एस पी बी  एकेडमी के बीच खेला गया। रेनबो रेज़र्स की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 240 रनों रन बनाए। विशाल लक्ष्य के सामने  एस पी बी  एकेडमी की टीम दवाब में आ गई और 15 ओवरों में कुल 105 रनों में ढेर हो गई। इससे पहले आज के मैच का शुभारंभ  दिवस शर्मा, प्रबन्धक, ए बी एम स्कूल,फतेहपुर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।

रेनबो-रन चेज़ के प्रायोजक रेनबो ऐकेडेमी के प्रबंध निदेशक आर के शर्मा ने जानकारी दी कि 11 दिसम्बर को सीरीज़ का अगला लीग मैच एकलव्य  एकेडमी और रेनबो  एकेडमी के बीच और दूसरा लीग मैच रेनबो रेज़र्स और तन्मय क्रिकेट  एकेडमी के बीच खेला जाएगा। रेनबो ऐकेडेमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंध निदेशक आर के शर्मा एवं चेयरपर्सन  रुचि शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top