Haridwar News

एक नया खुलासा, उत्तराखंड में कपल चला रहा था देह व्यापार का गंदा धंधा

Ad

देहरादून: हरिद्वार में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी युवती और दिल्ली के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर कब्जे से बैग, आपत्तिजनक वस्तु और 4200 रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन बरामद किए है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। बुधवार की रात एएचटीयू और ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि रानीपुर मोड़ के पास दिल्ली से आए एक युवक-युवती देह व्यापार में लिप्त हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां पर एक ग्राहक और युवक-युवती को पकड़ लिया गया। इस दौरान आरोपी अमन राय निवासी महिला कॉलोनी थाना गांधीनगर नई दिल्ली और डील करने आए आदिल मलिक निवासी किशन कुंज लक्ष्मी नगर दिल्ली और आनंद विहार पुरानी दिल्ली निवासी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के पास से व्हाट्सएप चैट के साथ ही कुछ युवतियों के फोटो, मोबाइल फोन नंबर मिले हैं। व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को फोटो भेजकर डील कर होटल में बुलाया जाता है।इस दौरान पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी अमन राय के साथ दिल्ली से हरिद्वार आई है। ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में दोनों इस काम में पड़ गए।

आरोपी महिला और युवक दिल्ली से देह व्यापार के लिए हरिद्वार आते थे। यहां मोबाइल फोन से ग्राहकों को होटल में बुलाते थे। ग्राहकों से मोटी रकम लेते थे और फिर एक-दो दिन रुककर वापस चले जाते थे। फोन पर संपर्क होने पर फिर हरिद्वार आते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top