Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: हर्षित त्रिपाठी और परिणिता कापरी ने छोटी उम्र में साकार किया लेखक बनने का सपना,जानें उपलब्धि

हल्द्वानी: हर्षित त्रिपाठी और परिणिता कापरी ने छोटी उम्र में पूरे किए बड़े सपने, ढेर सारी बधाई
Ad

हल्द्वानी: शायद कलाकार बनते कम और पैदा ज्यादा होते हैं। कलाकारों के अंदर जो बात होती है, वह बहुत जल्दी ही बाहर आने लगती है। कलाकार इंसान अपनी कला से दूर नहीं रह सकता। छोटी उम्र में कलाकार जब बड़े सपने पूरे करते हैं तो दिल गदगद हो जाता है। हल्द्वानी के दो छात्रों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों ने अंग्रेजी किताब लिखकर साहित्य की दुनिया में मजबूत कदम रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग में पढ़ने वाले हर्षित त्रिपाठी और परिणिता कापरी ने अंग्रेजी भाषा में साहित्य लेखन से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। शिक्षा के साथ साथ दोनों ने अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित करने का अपना सपना साकार कर दिखाया। नोशन पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित हुई किताब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में खरीदी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का फैसला,शादी समारोह में अब शामिल हो पाएंगे 50 लोग

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: Curfew 22 जून तक बढ़ा, चारधाम यात्रा तीन जिलों के लिए हुई शुरू

इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले हर्षित त्रिपाठी की किताब इलेप्सड एक किशोर की काल्पनिक कहानी है। हर्षित बताते हैं कि इस कहानी में किशोर जीवन में की गई भूलों से सीखता है। हर्षित के पिता जेके त्रिपाठी एलआईसी में व मां सरोज त्रिपाठी लेखन से जुड़ी हैं। हर्षित लेखक के तौर और आगे बढ़ना चाहते हैं, इस बात का बड़ा उदहारण यही है कि उन्होंने दूसरी किताब पर भी काम शुरू कर दिया है।

दूसरी तरफ 10वीं में पढ़ने वाले परिणीता कापरी पूर्व सैनिक भगवान सिंह व पूनम कापरी की बेटी हैं। रस्किन बॉन्ड को प्रेरणा मानने वाली परिणीता की पुस्तक अ परफेक्टली इंपरफेक्ट विजिट उनकी स्मृति और कल्पना पर आधारित है। इस पुस्तक में शहर और गांव की लड़की के बीच की बात कही गई है। परिणिता के जीवन का लक्ष्य सफल डा. के साथ लेखिका बनना है।

यह भी पढ़ें: गंगोलीहाट: ढाई साल की बेटी को मां की गोद से छीन ले गया तेंदुआ, दहशत का माहौल

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में आधे दिन तक बंद रहेगा बाजार, शोक में डूबा है पूरा शहर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top