Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की हर्षिता को राज्य में मिला 13वां स्थान, बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

Ad

10th UK Board Result: Uttarakhand UK Board Toppers: Haldwani Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन कर अधिक सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2024 में 1228 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई 10वीं की परीक्षा में 1,16,379 विद्यार्थी उपस्थित हुए। इस बार के सफलता प्रतिशत की बात करें तो 10वीं का सफलता प्रतिशत 89.14% दर्ज किया गया है। इसमें छात्राओं को 92.54% तो छात्रों को 85.59% सफलता प्राप्त हुई है।

हर्षिता का व्यक्तिगत विवरण

इस बीच कई ऐसे बच्चों के अद्भुत प्रदर्शन की भी खबर सामने आई जिन्होंने परिवार के हिस्से में परेशानी और मजबूरी हटाकर सफलता का अध्याय जोड़ा। ऐसी ही एक होनहार छात्रा की सफलता के बारे में हम आपको बताएंगे जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में 97% अंक अर्जित कर राज्य में 13वां स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि कालीपुर चांदनी चौक घुडदौड़ा निवासी हर्षिता हरिपुर जमन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। हर्षिता की इस शानदार उपलब्धि पर परिवारजनों, विद्यालय प्रबंधन और सभी शिक्षकों ने ख़ुशी जताई है। बता दें कि हर्षिता एक बहुत ही सामान्य परिवार की बेटी हैं। सामान्य परिवार की बेटी ने अपने हौसलों के बल से अच्छे-अच्छे धुरंधरों को इस बार परीक्षा में मात दी है। हर्षिता के पिता राम चंद्र सितारगंज के एक प्राइवेट स्कूल में ऑफिस मैनेजमेंट का कार्य देखते हैं।

क्या कहते हैं हर्षिता के शिक्षक

हर्षिता की इस उपलब्धि पर हरिपुर जमन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रयाग सिंह रावत ने बताया कि हर्षिता एक होनहार और मेधावी छात्रा है। उन्होंने बताया कि हर्षिता पढ़ाई के अलावा विद्यालय के अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती है। इसी के साथ प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में सभी छात्रों को हर विषय में अच्छी पकड़ दिलाने के लिए उनके बेसिक्स क्लियर कराए जाते हैं। उनका कहना है कि बच्चों को पहले से ही बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। परीक्षा में आवश्यक मानदंडों का ध्यान देने से लेकर समय प्रबंधन कौशल के बारे में भी उन्हें सिखाया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top