National News

हरियाणा :बीजेपी नेता सूरज पाल अम्मू का बयान अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होंगे सिनेमाघर मालिक

Ad

नई दिल्ली:मोहित राघव :फिल्म पद्मावती से जुड़ा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है | राजस्थान से निकलकर ये अब पड़ोस के राज्य हरयाणा पहुँच गया है | हरयाणा में बीजेपी के मीडिया कोऑर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू ने चेतावनी के लहजे में कहा की यदि हरयाणा में कोई सिनेमाघर इस फिल्म को लगता है तो किसी भी तरह के नुकसान का वह खुद जिम्मेदार होगा | मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा की पद्मावती देश की आन-बान और शान हैं और यदि कोई व्यक्ति किसी भी तरह से उनका अपमान करता है तो वह बक्शा नहीं जाएगा |

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होने संजय लीला भंसाली पर हमला करते हुए कहा की किसी भी डायरेक्टर व निर्देशक को हक़ नहीं की वह इतिहास के साथ खिलवाड़ करे या फिर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करे |मीडिया से बात करते हुए सूरज पाल अम्मू ने कहा की विरोध में वह अकेले नहीं बल्कि उनके साथ पूरा राजपूत समाज व भाजपा के कई कार्यकर्ता भी हैं |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top