Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में 7 अगस्त तक बारिश अलर्ट, नदी-नालों के पास नहीं जाए

Ad

देहरादून:  उत्तराखंड मौसम विभाग ने आगामी 7 अगस्त तक राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें राज्य के कई जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में 3 अगस्त को कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 4 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी है। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

5 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल चंपावत बागेश्वर पौड़ी तथा देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जनपदों में येलो अलर्ट रहेगा 6 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं तथा उस से सटे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 7 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर तथा चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। यह भी पढ़ें…

मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है। कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। बारिश के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top