Uttarakhand News

उत्तराखंड में 18 जनवरी से 22 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम, विभाग का अपडेट देखें

Ad

Uttarakhand News: Weather Alert: उत्तराखंड में इन दिनों जमकर बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरे प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ गया है। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। खासतौर पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर अगले कुछ दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 18 जनवरी से 22 जनवरी तक उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ये जिले हैं – उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

मौसम के इस बदलाव के कारण पहाड़ों में पाला पड़ने की भी आशंका है, जो ठंड को और बढ़ा सकता है। हालांकि, शुक्रवार के बाद मौसम में राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है, और प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम सामान्य हो सकता है।

इस दौरान, यात्रियों और पर्यटकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि खराब मौसम के कारण सड़कें फिसलन और बर्फ से ढकी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top