Udham Singh Nagar News

मिनटों में पूरा होगा पंतनगर से पिथौरागढ़ तक का सफर, हेली सेवा को लेकर आया अपेडट

Ad

हल्द्वानी: पिथौरागढ़ जाने के लिए घंटों का इतंजार नहीं करना पड़ेगा। कुमाऊंवासियों और सैलानियों को हेली सेवा की सौगात मिल सकती है। ये सेवा पंतनगर से पिथौरागढ़ तक मिलेगी। जो यात्रा 7-8 घंटे में पूरी होती है वह 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है एक अक्टूबर से हेली सेवा शुरू हो जाएगी। कोरोना वायरस के चलते हेली सेवा का संचालन बंद किया हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

एक बार फिर पवन हंस लिमिटेड की ओर से पहाड़ों में हेली सेवा दी जाएगी। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं और उम्मीद है कि जल्द किराया और टाइमिग की जानकारी सामने आ जाएगी। हवाई यात्रा में 7 सीटर हेलीकॉप्टर में 6 सीटों पर यात्री सफर कर सकेंगे। 20 मार्च 2020 से कोविड-19 की वजह से यह हवाई सेवा स्थगित कर दी गई थी हवाई सफ़र के लिए सारी परिस्थितियां ठीक रही तो अगले महीने से पंतनगर एयरपोर्ट और पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के बीच हेली सेवा शुरू हो जाएगी। यह सेवा रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिन चालू रहेगी।

कोरोना वायरस के प्रकोप से पहले अल्मोड़ा, हल्द्वानी व तमाम पहाडी इलाकों के लिए हेली सेवा शुरू करने का प्लान बनाया गया था लेकिन कोरोना वायरस के वजह से प्लान धरातल में नहीं उतर पाया। स्थिति कंट्रोल में है और उम्मीद कर सकते हैं तैयारियों को दोबारा शुरू किया जाएगा। यह सेवा पर्यटक व व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top