Viral

बिना दवा के भी घर से भाग सकते हैं चूहें, कारगर साबित होगा ये उपाय

Ad

नई दिल्ली: जहां चूहों को श्री गणेश भगवान का वाहन माना जाता है तो वहीं अपने घर में चूहों का होना किसी को पसंद नहीं है। चूहों को बहुत ही शैतान जानवर की श्रेणी में रखा जाता है । घर के अंदर अगर चूहों का वास है तो जरूर ही बहुत से सामान का सत्यानाश होना तय है। चूहे हर पल ही खाने की तलाश में रहते हैं और अपने नुकिले दांतो का इस्तेमाल कर के कपड़े , जूते , अनाज की बोरियों तक को काट डालते हैं । ऐसे में किसानो या दुकानदारों के लिए जो की थोक में सामान को गोदाम में रखते हैं, उनके लिए स्थिति और मुश्किल हो जाती है ।

ADVERTISEMENTS Ad

बाजार में चूहे मारने के लिए कई तरीके की दवाइयां उपल्बध हैं मगर उस से समस्या यह हो जाती है कि जब वह दवा चूहों पर छिड़की जाती है तो उसे खाकर वह घर के अंदर ही कहीं मर जाते हैं और मरने के कुछ दिनों बाद जब घर में बदबू फैलने लगती है तब उनका मृत शरीर ढ़ूंढना बहुत सर दर्द का काम हो जाता है। आज इसी सर दर्द को दूर करने के लिए बिना मारे कैसे चूहों को भगाया जाए इसके उपाय बताने जा रहे हैं ।

पिपरमेंट

पिपरमेंट को घर के कोने में छिड़क दें चूहे इसकी गंध को बिल्कुल पसंद नहीं करते और इसकी गंध को सूंघते ही वह भाग जाते हैं।


तंबाकू


तंबाकू भी चूहों को भगाने का कारगर तरीका है । कटोरी में चुटकी भर तंबाकू ले , जिसमे दो चम्मच देशी घी मिलाएं । फिर बेसन मिलाकर गोलिया बना ले , जिन्हें घर के कोने में रख दें। इन्हें खाते ही चूहे बेहोशी की हालत में घर छोड़कर बाहर निकल जाएंगे ।


पुदीना


चूहों को पुदीना की महक बिल्कुल पसंद नहीं होती है । पुदिना के पत्ते को घर के कोने में रख दे फिर चूहे आपके घर की ओर कभी रुख नहीं करेगें ।


फिटकरी
फिटकरी और चूहों के बीच छत्तीस का आंकड़ा होता हैं । फिटकरी का पाऊडर बना कर बिल व कोनो में छिड़क दे । चूहे दुम दबाकर आपका घर छोड़ भाग खड़े होगें।


तेजपत्ता

तेजपत्ता चूहों को भगाने के लिए रामबाण साबित हो सकता है । घर के कोनो में तेजपत्ता रख दे चूहे इसकी खुशबू से भाग निकलेगें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top