Viral

पत्नी को सांप ने काटा तो सांप को अस्पताल ले गया पति, VIRAL हो गया मामला

Ad

नई दिल्ली: कुछ मामले इतने अजीबोगरीब होते हैं कि इंटरनेट पर आग सी लगा देते हैं। ऐसे मामलों पर पहली पहली बार में विश्वास करना भी मुश्किल सा होता है। अब उत्तर प्रदेश की एक घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यहां एक महिला को सांप ने काटा तो उसका पति उसे छोड़कर सांप को ही अस्पताल ले गया। इसके बाद से हर कोई हैरान है।

ADVERTISEMENTS Ad

हम आपको पूरा मामला बताते हैं। दरअसल, उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के उमर अटवा गांव के रहने वाले नरेंद्र नाम के एक शख्स से जुड़ा ये मामला है। नरेंद्र की पत्नी कुसमा को काम करते समय सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की चीख निकल गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद आनन फानन में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

इस दौरान पति घर पर नहीं था। जब पति को घटना की जानकारी दी गई तो वह अपनी पत्नी को देखने के लिए एक बार भी अस्पताल नहीं आया। इसके बजाय वह घर गया, सांप को पकड़ा और अस्पताल ले गया। सांप को देखकर अस्पताल के अधिकारी हैरान रह गए। पूछने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी को सांप के काटने के आधार पर इलाज मिलना चाहिए।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ तुषार श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। तो बात ये है कि पति इसलिए सांप लाया था ताकि डॉक्टरों को पता लगे कि महिला को किस सांप ने काटा है। यह मामला फिलहाल तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top